मनेर : भीषण गर्मी व लू से वीरान हुए गुलजार रहने वाले बाजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनेर : सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी से सब परेशान हैं. दिन में लू चलने से ऐसा लगता है मानों सड़क पर कर्फ्यू लगा हो. सोमवार की दोपहर मनेर नगर पंचायत के बाजार में यही नाजारा दिखा. मनेर बाजार की दुकानें तो खुली थीं, लेकिन खरीदार नदारद थे. दोपहर में सड़क पर कोई नहीं […]
विज्ञापन
मनेर : सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी से सब परेशान हैं. दिन में लू चलने से ऐसा लगता है मानों सड़क पर कर्फ्यू लगा हो. सोमवार की दोपहर मनेर नगर पंचायत के बाजार में यही नाजारा दिखा. मनेर बाजार की दुकानें तो खुली थीं, लेकिन खरीदार नदारद थे. दोपहर में सड़क पर कोई नहीं दिख रहा था.
आम दिनों में गुलजार रहने वाला मनेर बाजार वीरान था और दुकानदार ग्राहक की आस में टकटकी लगाये हुए थे. चिकेन कारोबारी तनवीर खान ने बताया कि सुबह सात बजे ही दुकान खोलकर बैठे हैं पर इक्का-दुक्का ही ग्राहक आये. रोजी-रोटी पर गर्मी आफत बन कर टूटी है. कपड़ा व्यवसायी गोविंद रस्तोगी ने बताया कि हर रोज दुकानदारी की तुलना आज सबसे कम दुकानदारी रही. दिन भर बाजार में ग्राहक नहीं दिखे.
दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के कारण सुबह से लेकर शाम के चार बजे तक बाजार में खरीदार नहीं आते हैं. सौंदर्य प्रसाधन और कपड़े के कारोबार पर काफी असर पड़ा है. महिलाएं दिन में मार्केटिंग के लिए आ ही नहीं रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










