मसौढ़ी : पत्नी व बच्चे को जलाकर मार डाला
Updated at : 17 Jun 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद सभी फरार, ससुर गिरफ्तार धनरूआ की नदवां मुसहरी की घटना मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां मुसहरी (पूर्वी) में शनिवार की देर रात ससुरालवालों ने 24 वर्षीया महिला को उसके डेढ़ साल के मासूम पुत्र के साथ शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
घटना के बाद सभी फरार, ससुर गिरफ्तार
धनरूआ की नदवां मुसहरी की घटना
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के नदवां मुसहरी (पूर्वी) में शनिवार की देर रात ससुरालवालों ने 24 वर्षीया महिला को उसके डेढ़ साल के मासूम पुत्र के साथ शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी.
इधर घटित घटना के बाद पति समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये. मृतका सुनीता देवी के पिता सह नालंदा जिले के हरनौत थाना के नूरनगर निवासी विद्यानंद राम ने उसके पति,सास,ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ रविवार को धनरूआ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना का कारण दहेज के रूप में मांगे गये डेढ़ लाख रुपये नहीं मिलना बताया जाता है.
विद्यानंद राम ने अपनी पुत्री सुनीता देवी की शादी वर्ष 2016 में नदवां मुसहरी (पूर्वी) ग्रामवासी भगवान राम उर्फ चांगुर राम के पुत्र चिकू राम उर्फ छोटिया राम के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद ससुरालवाले सुनीता देवी से डेढ़ लाख रुपये मांग कर लाने को कहने लगे. इसे लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. इस दौरान सुनीता को एक पुत्र भी हुआ, लेकिन सुनीता को प्रताड़ित किया जाना बंद नहीं हुआ.
आरोप है कि बीती शनिवार की देर रात पति चिकू राम, सास, ससुर, जेठ संतोष राम व जेठानी ने सुनीता व उसके पुत्र अंकुश के शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गये. इधर विद्यानंद राम को इसकी सूचना उसी गांव के उसके दूर के एक रिश्तेदार ने फोन से दी. रविवार की सुबह जब विद्यानंद सुनीता के घर पहुंचे तो उसे व उसके बेटे को मृत पाया और सभी आरोपित मौके से फरार थे.
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इधर पुलिस ने ससुर भगवान राम उर्फ चांगुर राम को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपित फरार बताये जाते हैं. हालांकि इधर घटना को लेकर दूसरे कारण की चर्चा ग्रामीणों के बीच थी. उधर धनरूआ के प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने इस चर्चा के बाबत बताया कि अनुसंधान के दौरान इस पर गौर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




