ePaper

संसद में तीन तलाक पर मोदी सरकार के साथ नहीं जेडीयू, श्याम रजक ने कहा- हम विरोध करेंगे

Updated at : 13 Jun 2019 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
संसद में तीन तलाक पर मोदी सरकार के साथ नहीं जेडीयू, श्याम रजक ने कहा- हम विरोध करेंगे

पटना : संसद के बजट सत्र में तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार नये विधेयक को पेश करने की तैयारी में है. वहीं, एनडीए में शामिल जेडीयू के तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार के साथ नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा है कि तीन तलाक विधेयक को लेकर […]

विज्ञापन

पटना : संसद के बजट सत्र में तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार नये विधेयक को पेश करने की तैयारी में है. वहीं, एनडीए में शामिल जेडीयू के तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार के साथ नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा है कि तीन तलाक विधेयक को लेकर हम सरकार के साथ नहीं है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार का साथ नहीं देने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि यह समाज का मुद्दा है, इसे समाज के द्वारा ही तय किया जाना चाहिए. बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि हमने पहले भी तीन तलाक विधेयक का विरोध किया था, अब भी इसका विरोध करते हैं और आगे भी करेंगे. रजक ने कहा कि हमारे विरोध के कारण ही तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में नहीं आ पाया था.

उनहेंने कहा कि जेडीयू की पक्ष बिल्कुल स्पष्ट है. जेडीयू तीन तलाक के विधेयक पर केंद्र सरकार का विरोध करेगी. मालूम हो कि अनुच्छेद 370, कॉमन सिविल कोड, राम मंदिर और तीन तलाक जैसे मामलों पर जेडीयू समय-समय पर बीजेपी से अलग अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुका है. गौरतलब हो कि ‘तीन तलाक’ की प्रथा पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को नये विधेयक को मंजूरी दी थी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन