दनियावां : सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी के आगे गिरा ठनका, बाल-बाल बचे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दनियावां : प्रखंड क्षेत्र के मछरियावां बाजार के समीप जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी के आगे ठनका गिर गया. इस हादसे में वह बाल-बाल बच गये. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी. वहीं गाड़ी में सवार सांसद सहित सभी लोग अाननफानन में नीचे उतरे और राहत की सांस ली. वह पटना […]
विज्ञापन
दनियावां : प्रखंड क्षेत्र के मछरियावां बाजार के समीप जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी के आगे ठनका गिर गया. इस हादसे में वह बाल-बाल बच गये. इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी. वहीं गाड़ी में सवार सांसद सहित सभी लोग अाननफानन में नीचे उतरे और राहत की सांस ली.
वह पटना से नालंदा स्थित अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में तेज आंधी और बारिश के साथ ठनका गिरा, जिससे उनका वाहन बंद हो गया. चालक के काफी प्रयास के बाद भी वाहन स्टार्ट नहीं हुआ. बाद में समर्थक वहां गाड़ी लेकर पहुंचे और सांसद उस गाड़ी से रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










