ePaper

बिक्रम : तिलक चढ़ाने जा रहे टेंपो पर बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, पांच की मौत

Updated at : 11 Jun 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिक्रम : तिलक चढ़ाने जा रहे टेंपो पर बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, पांच की मौत

एनएच-98 पर बिक्रम के करसा गांव के पास हादसा बिक्रम : थाना क्षेत्र में एनएच 98 पर करसा गांव के सामने सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसके बाद टेंपो गड्ढे में गिर गया और उसके ऊपर बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया. इससे टेंपो में सवार […]

विज्ञापन
एनएच-98 पर बिक्रम के करसा गांव के पास हादसा
बिक्रम : थाना क्षेत्र में एनएच 98 पर करसा गांव के सामने सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसके बाद टेंपो गड्ढे में गिर गया और उसके ऊपर बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया. इससे टेंपो में सवार पांच लोगाें की मौत हो गयी. ये सभी टेंपो से तिलक चढ़ाने पालीगंज स्थित लालगंज सेहरा जा रहे थे.
बताया जाता है कि गौरीचक थाने के अलबाक्सपुर गांव के मनोज मांझी की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए लोग दो टेंपो से पालीगंज के लालगंज सेहरा के लिए निकले थे.
लेकिन टेंपो रास्ता भटक कर बिक्रम की ओर आ गया. इसी बीच करसा गांव के पास रास्ता पूछने के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने एक टेंपो में धक्का मार दिया. इससे टेंपो सड़क किनारे 10 फुट गड्ढे में गिर गया और उसके ऊपर ट्रैक्टर भी डाला सहित पलट गया.
इससे टेंपो में सवार सभी 12 लोग ट्रैक्टर व बालू के नीचे दब गये. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और दबे लोगों की निकालने की कोशिश की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो जेसीबी लगाकर घंटों मशक्कत के बाद सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन पांच की मौके पर ही मौत हो गयी.
मृतकों में ढालू मांझी के पुत्र बंटू मांझी, रामबली मांझी के पुत्र योगेंद्र मांझी, राम प्रवेश मांझी के पुत्र राकेश मांझी व तुलसी मांझी के पुत्र विनोद मांझी सहित टेंपोचालक बजरंगी सिंह शामिल है.
बिक्रम के थानाप्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज भेज दिया गया है. वहीं, कुछ जख्मी लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन