ePaper

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ देने में पटना नंबर वन

Updated at : 10 Jun 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ देने में पटना नंबर वन

जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने कई विभागों की समीक्षा की पटना : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ देने वालों में पटना जिला नंबर वन हो गया है. जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत स्टूडेंट क्रेडिंट कार्ड कुल 6523 आवेदनों में […]

विज्ञापन
जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने कई विभागों की समीक्षा की
पटना : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ देने वालों में पटना जिला नंबर वन हो गया है. जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत स्टूडेंट क्रेडिंट कार्ड कुल 6523 आवेदनों में 5588 आवेदन स्वीकृति हुए हैं. इसमें 5573 आवेदनकर्ताओं को इसका लाभ मिल चुका है.
इसके अलावा सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर की स्थापना की जायेगी. इसके लिए प्रत्येक पंचायतों में कार्यपालक सहायक रखें जायेंगे. वहीं बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की भी समीक्षा की गयी. बताया कि एक जून से अब तक राज्य वृद्ध जन पेंशन योजना के तहत 10587 आवेदन आये हैं. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भी आवेदनों की स्वीकृति कर प्रतिवेदन प्राप्त कर लें. इसके अलावा बैठक में दनियावां व पुनपुन के बीडीओ नहीं आने के कारण उनके वेतन पर रोक लगाने व डीडीसी से शोकॉज पूछने के निर्देश दिये गये.
अनियमित भुगतान पर दस बीडीओ पर कार्रवाई
बैठक में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत हर वार्ड में लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये. इसके अलावा ठोस कचरा प्रबंधन के तहत अथमलगोला के कल्याणपुर, बख्तियारपुर प्रखंड के विधिपुर नरौली पंचायत व बिहटा प्रखंड के विष्णुपुरा में डोर टू डोर कचरा उठाव करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा तीन फीसदी के दस प्रखंड पटना सदर, मनेर, मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ, नौबतपुर, फतुहा, पालीगंज, फुलवारीशरीफ, बिहटा पर अगले आदेश तक रोक दिया गया. शौचालय भुगतान में सभी बीडीओ पर कार्रवाई होगी.
तेज होगी राशनकार्ड की स्वीकृति
डीएम ने जिले में आये राशन कार्ड आवेदनों पर तेज कार्रवाई करने होगी. डीएम ने आवेदनों की जांच करने तेजी से राशन कार्ड निर्गत करने के निर्देश दिये गये. इसके अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी को आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये. एसी व डीसी विपत्र को शून्य करने के निर्देश दिये गये.
इसके अलावा निश्चय शॉफ्ट एप्लीकेशन में अथमलगोला, दनियावां, घोसवरी, पालीगंज में इंट्री शून्य रहने पर बीडीओ पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये. इसके अलावा प्लान प्लस एप्लीकेशन में अथमलगोला, मोकामा, मसौढ़ी, दनियावां, बाढ़, बिहटा के बीडीओ पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन