पटना : सरकारी बैठकों में बोतलबंद पानी पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पॉलीथिन बैग की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद राज्य सरकार ने बोतलबंद पानी के उपयोग को हतोत्साहित कर रही है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने निर्देश दिया है कि सरकारी बैठकों में बोतलबंद पानी के वितरण पर रोक लगायी जाये. मुख्य सचिव के निर्देश पर अब किसी भी सरकारी बैठकों में बोतलबंद […]

विज्ञापन
पटना : पॉलीथिन बैग की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद राज्य सरकार ने बोतलबंद पानी के उपयोग को हतोत्साहित कर रही है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने निर्देश दिया है कि सरकारी बैठकों में बोतलबंद पानी के वितरण पर रोक लगायी जाये.
मुख्य सचिव के निर्देश पर अब किसी भी सरकारी बैठकों में बोतलबंद पानी उपलब्ध नहीं होगी. उन्होंने निर्देश दिया है बोतलबंद पानी के विकल्प के रूप में पानी उपलब्ध कराया जाये. मालूम हो कि राज्य में किसी भी तरह के पॉलीथिन बैग के निर्माण, भंडारण, खरीद और बिक्री पर रोक लगी हुई है. पहले चरण में पॉलीथिन बैग की बिक्री राज्य के सभी नगर निकायों में लागू की गयी थी. अब सरकार ने इसे ग्रामीण इलाकों में भी इसकी खरीद -बिक्री पर रोक लगा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन