पटना : चलती बाइक से बुजुर्ग महिला से छीना एक लाख से भरा बैग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : जक्कनपुर थाने के लेबर ऑफिस के समीप चलती बाइक से महिला आशा देवी के हाथ से अपराधियों ने एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया. अचानक हुई इस घटना के कारण महिला बाइक से नीचे गिर गयी और उन्हें चोट लगी. इसके बाद आशा देवी के भाई रवि कुमार यादव ने नकाबपोश […]

विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर थाने के लेबर ऑफिस के समीप चलती बाइक से महिला आशा देवी के हाथ से अपराधियों ने एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया. अचानक हुई इस घटना के कारण महिला बाइक से नीचे गिर गयी और उन्हें चोट लगी. इसके बाद आशा देवी के भाई रवि कुमार यादव ने नकाबपोश अपराधियों की बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वे किसी गली में प्रवेश कर निकल गये. इस संबंध में आशा देवी ने जक्कनपुर थाने में शिकायत की है.
पति की पेंशन के थे सारे रुपये : आशा देवी व उनके पति कपिलदेव प्रसाद मीठापुर इलाके के रहने वाले हैं. आशा देवी ने बताया कि वे अपने भाई रवि व पति कपिलदेव प्रसाद के साथ बाइक से पैसा निकालने के लिए पटना कॉलेज स्थित बैंग गये थे. वहां पति का पेंशन खाता है.
उन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है, इसलिए तीन-चार माह के खर्च के रूप में एक लाख रुपया निकाला और उसे बैग में रख लिया. इसके बाद बाइक से घर लौटने लगे. उनका भाई रवि बाइक चला रहा था और पति बीच में बैठे थे. इसी बीच लेबर कोर्ट के समीप पीछे से नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और झपट्टा मार कर बैग छीन लिया. इसके बाद वे लोग भाग गये. रवि ने बताया कि अचानक ही झटका लगा तो बैग छीनने की जानकारी मिली और फिर उन लोगों के बाइक के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी. लेकिन वे लोग निकल चुके थे.
बैंक से ही पीछा करते हुए आ रहे थे अपराधी : इस घटना में यह पूरी तरह स्पष्ट है कि उक्त अपराधी पटना कॉलेज के समीप स्थित बैंक से उनका पीछा करते हुए आ रहे थे. उन लोगों ने रुपये निकालते और बैग में रखते हुए देख लिया था और फिर मौका मिलते ही छीन लिया. जिस जगह पर घटना हुई, वहां पर सुनसान था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन