पटना : कुख्यात शंकर, भोला और सिप्पू के खिलाफ पुलिस ने मांगा गिरफ्तारी वारंट
Updated at : 04 Jun 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रवि गोप की हत्या के बाद पुलिस ने मामला का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन घटना में शामिल मुख्य आरोपित अभी पकड़े नहीं गये हैं. पुलिस ने हाॅस्टल संचालक आदित्य को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया है, पर हत्या की साजिश रचने वाले शंकर राय, शूटर भोला यादव और सिप्पू अभी […]
विज्ञापन
पटना : रवि गोप की हत्या के बाद पुलिस ने मामला का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन घटना में शामिल मुख्य आरोपित अभी पकड़े नहीं गये हैं.
पुलिस ने हाॅस्टल संचालक आदित्य को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया है, पर हत्या की साजिश रचने वाले शंकर राय, शूटर भोला यादव और सिप्पू अभी गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं, सोमवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोर्ट में आवेदन देकर गिरफ्तारी वारंट की मांग की है.
हाजिर नहीं हुए तो एक सप्ताह में हो जायेगी कुर्की : पुलिस तीनों अपराधियों के लिए वारंट भले ही कोर्ट से ले रही है लेकिन अपराधी हैं कहां यह पता नहीं है.
शंकर और भोला बड़े अपराधी हैं, इनके बारे में सूत्रों का कहना है कि दोनों ने बिहार छोड़ दिया है. बाहर भाग गये हैं. हालांकि पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर रही है. इसके अलावा पुलिस कानूनी प्रक्रिया में काफी तेजी दिखा रही है. पुलिस की तैयारी है कि गिरफ्तारी वारंट के बाद अगर तीनों गिरफ्तार या हाजिर नहीं होते हैं तो एक सप्ताह के अंदर कुर्की का आदेश लेकर संपत्ति कुर्क कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




