दिल्ली में सीएम नीतीश से मिले अरुणाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायक

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने नयी दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता केसी त्यागी और […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने नयी दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता केसी त्यागी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए जदयू विधायक दल के नेता और इटानगर के विधायक तेची कासो, विधायक दल के उपनेता सह रूमगोंग के विधायक इं तालेम ताबोह, पार्टी प्रवक्ता सह चयंगताजो के विधायक हायेंग मांगफी, विधायक दल के सचेतक सह रूपा कालाकतांग के विधायक दोरजी वानगड़ी खारमा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात का मकसद राज्य में पार्टी की आगे की रणनीति तय करना है.

इससे पहले जदयू के नवनिर्वाचित सांसदों ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नयी दिल्ली स्थित उनके आवास 6, के कामराज लेन में मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा जदयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत लोकसभा के लिए जीते सभी 16 सांसद और राज्यसभा के सदस्य माैजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन