अपनी बेटी-बहू को भी नहीं जिता पाये लालू- मुलायम : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनादेश 2019 डंके की चोट पर यह कठोर संदेश देता है कि लोकतंत्र में न कोई समुदाय किसी का बंधुआ वोटर है, न अब थेथरोलाजी से जनता को गुमराह किया जा सकता है. लालू प्रसाद की पार्टी जिस समाज […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनादेश 2019 डंके की चोट पर यह कठोर संदेश देता है कि लोकतंत्र में न कोई समुदाय किसी का बंधुआ वोटर है, न अब थेथरोलाजी से जनता को गुमराह किया जा सकता है. लालू प्रसाद की पार्टी जिस समाज को अपना बंधुआ समझती थी, उस समाज के पांच उम्मीदवार एनडीए के टिकट पर जीते. दूसरी तरफ राजद का कोई प्रत्याशी नहीं जीत पाया.
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती और समधी चंद्रिका राय को भी पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि यदुवंशी समाज के नित्यानंद राय, अशोक यादव, रामकृपाल यादव, दिनेश चंद्र यादव और गिरधारी यादव एनडीए के टिकट पर विजयी रहे.सुशील मोदी ने कहा कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू डिंपल यादव और अन्य रिश्तेदारों की हार भी यही साबित करती है कि कोई समुदाय किसी का बंधुआ नहीं, बल्कि देशभक्ति, खुशहाली और विकास के लिए विवेक-सम्मत मतदान करता है.
सुशील मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल तक गरीबी और आतंकवाद से लड़ने की जो बड़ी लकीर खींची, उसके सामने जात-पात की राजनीति बेमानी हो गयी. लोकतंत्र जनता के ऐसे फैसलों से बचा है, किसी के पदयात्रा करने की नौटंकी से नहीं.
ये भी पढ़ें… भाजपा की प्रचंड जीत परबोले मांझी, मैच फिक्स की तरह रिजल्ट भी था फिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










