ePaper

राशि लेेकर भी शौचालय नहीं बनाने वालों पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 22 May 2019 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
राशि लेेकर भी शौचालय नहीं बनाने वालों पर होगी प्राथमिकी

पटना : स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजधानी यानी नगर निगम क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करना है. इसको लेकर व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय बनाये जाने हैं. निगम प्रशासन ने नगर निगम के 75 वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय के लिए करीब पांच हजार लाभार्थियों को चयनित किया. इसमें 50 प्रतिशत लाभार्थियों को […]

विज्ञापन

पटना : स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजधानी यानी नगर निगम क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करना है. इसको लेकर व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय बनाये जाने हैं. निगम प्रशासन ने नगर निगम के 75 वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय के लिए करीब पांच हजार लाभार्थियों को चयनित किया. इसमें 50 प्रतिशत लाभार्थियों को पहली व दूसरी किस्त की राशि दे दी गयी है.

लेकिन, शौचालय नहीं बना है. इसको लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन की अध्यक्षता में सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि किस्त की राशि दी गयी है और शौचालय नहीं बनाया गया है. इस स्थिति में लाभार्थियों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं.
नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों से कहा कि ओडीएफ का काम 30 मई तक पूरा करें. इस दौरान लाभार्थियों को पहली या दूसरी किस्त की राशि देनी है, तो तत्काल किस्त की राशि मुहैया कराएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन