आज से काम करेगा जिला कंट्रोल रूम

पटना : शनिवार से रविवार को मतदान की समाप्ति तक के लिए जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. इसके अलावा सभी प्रखंडों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं. मतदान कर्मियों को शनिवार व रविवार को जिला स्तर पर प्रतिवेदन देना होगा. इसके अलावा वोटिंग के दिन प्रति घंटे मत प्रतिशत की […]
पटना : शनिवार से रविवार को मतदान की समाप्ति तक के लिए जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. इसके अलावा सभी प्रखंडों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं. मतदान कर्मियों को शनिवार व रविवार को जिला स्तर पर प्रतिवेदन देना होगा. इसके अलावा वोटिंग के दिन प्रति घंटे मत प्रतिशत की सूचना साझा की जायेगी. किसी भी घटना की जानकारी आम लोग भी कंट्रोल रूम में दे सकते हैं.
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी स्तर के फोन नंबर की जानकारी भी साझा की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी पटना कुमार रवि ने बताया कि पटना साहिब व पाटलिपुत्र लोकसभा में रविवार को मतदान होना है. इसमें पालीगंज व मसौढ़ी में सुबह सात बजे से केवल चार बजे तक ही वोट पड़ेंगे, जबकि अन्य सभी विधानसभा में शाम छह बजे तक वोटिंग होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










