ePaper

पटना : जरूरत 450 बसों की, पर जमा हुए केवल 90

Updated at : 13 May 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जरूरत 450 बसों की, पर जमा हुए केवल 90

जरूरत के अनुसार बस जमा नहीं होने पर सड़क से करना पड़ेगा जब्त पटना : लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों के जमा करने की रफ्तार बहुत धीमी है. रविवार पूर्वाहन तक केवल 90 बस मालिकों ने गांधी मैदान में आकर स्वेच्छा से अपने वाहनों को जमा किया था जबकि जरूरत 450 बसों की है. इसमें […]

विज्ञापन
जरूरत के अनुसार बस जमा नहीं होने पर सड़क से करना पड़ेगा जब्त
पटना : लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों के जमा करने की रफ्तार बहुत धीमी है. रविवार पूर्वाहन तक केवल 90 बस मालिकों ने गांधी मैदान में आकर स्वेच्छा से अपने वाहनों को जमा किया था जबकि जरूरत 450 बसों की है. इसमें पांच बसों को छोड़ सभी बसें स्कूलों के द्वारा सौंपी गयी थी. सौंपी गयी बसों में भी बड़ी बसों की तुलना में मिनी बसें अधिक थी.
प्राइवेट वाहन मालिकों के द्वारा स्वेच्छा से जमा पांच में से एक बड़ी और चार छोटी सिटीराइड बसें थी. जबकि स्कूलों के द्वारा सौंपे गये बसों में 55 मिनी और 30 बड़ी बसें थी. विदित हो कि 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बलों के आवागमन के लिए 150 बड़े बसों की जरूरत है और 120 बसें जिला प्रशासन को अपने लिए चाहिए. सोमवार स्कूलों के द्वारा वाहन जमा करने का आखिरी दिन है. जरूरत के अनुसार बस जमा नहीं होने पर उन्हें सड़क से जब्त करना पड़ेगा.
केवल 90 पिकअप वैन हुए जमा : पिकअप वैन के अधिग्रहण की स्थिति भी बहुत बुरी है. रविवार पूर्वाहन तक केवल 90 पिकअप वैन जमा हुए थे जबकि पटना सदर अनुमंडल में ही एक हजार से अधिक पिकअप वैन और हल्के ट्रकों की जरूरत है.
ऐसे में पिकअप वैन को सड़क से पकड़ना अपरिहार्य हो गया है और इसके लिए परिवहन विभाग की पांच टीमें रविवार से ही लगी हुई थी.सिटी और दानापुर अनुमंडल की भी वाहन अधिग्रहण की स्थिति बुरी थी. डीपीएस की बसों को दानापुर अनुमंडल में जमा करने का निर्देश दिया गया है. सिटी अनुमंडल में स्थित स्कूलों को भी अपने वाहनों को सिटी अनुमंडल में जमा करना है, लेकिन अन्य निजी व्यावसायिक वाहनों को जमा करने की रफ्तार वहां भी बहुत धीमी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन