पटना : आरोपित हथकड़ी सरका कर फरार, की जायेगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गायघाट बाल सुधार गृह ले जाया जा रहा नाबालिग आरोपित ऑटो से कूद कर फरार हो गया है. वह चिरैयाटांड पुल के पास हाथ से हथकड़ी सरका कर भाग गया. इस दौरान ऑटो में दो होमगार्ड थे. लापरवाही के चलते आरोपित फरार हो गया. दोनों होमगार्ड पर कार्रवाई होनी तय है. इस मामले […]
विज्ञापन
पटना : गायघाट बाल सुधार गृह ले जाया जा रहा नाबालिग आरोपित ऑटो से कूद कर फरार हो गया है. वह चिरैयाटांड पुल के पास हाथ से हथकड़ी सरका कर भाग गया. इस दौरान ऑटो में दो होमगार्ड थे. लापरवाही के चलते आरोपित फरार हो गया. दोनों होमगार्ड पर कार्रवाई होनी तय है.
इस मामले में कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया गया है. दरअसल पत्रकारनगर पुलिस ने पांच दिन पहले राजेंद्रनगर टर्मिनल के पार्किंग से एक स्कूटी को बरामद किया था. यह स्कूटी चोरी की थी.
मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि खेमनीचक के चमनचक में रहने वाले एक लड़के ने स्कूटी की चोरी की है और स्कूटी को पार्किंग में खड़ा कर दिया है. इस पर पुलिस ने मंगलवार की रात स्कूटी चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे बालिग मानकर बुधवार को दो होमगार्ड के साथ कोर्ट में भेजा था. लेकिन कोर्ट ने कहा कि देखने से आरोपित नाबालिग लग रहा है. कोर्ट ने उसे गायघाट बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया.
बिना थानेदार को बताये ले जा रहे थे गायघाट, भाग गया आरोपित : कोर्ट के आदेश के बाद दोनों होमगार्ड नाबालिग आरोपित को लेकिर बाल सुधार गृह गायघाट ले जा रहे थे. लेकिन इसकी सूचना पत्रकार नगर थानेदार को नहीं दी गयी थी. इसी बीच चिरैयाटांड पुल जाम लगा था. मौका देखकर नाबालिग आरोपित हाथ से हथकड़ी सरका दिया और ऑटो से कूदकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










