पटना :कल से मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन
Updated at : 09 May 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

10वीं के परीक्षार्थी 14 मई तक करा सकेंगे अंकों का सत्यापन पटना : सीबीएसइ के कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी अपने अंकों के सत्यापन के लिए 10 मई से सीबीएसइ की औपचारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 14 मई शाम पांच बजे तक चलेगी. वहीं उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए […]
विज्ञापन
10वीं के परीक्षार्थी 14 मई तक करा सकेंगे अंकों का सत्यापन
पटना : सीबीएसइ के कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी अपने अंकों के सत्यापन के लिए 10 मई से सीबीएसइ की औपचारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 14 मई शाम पांच बजे तक चलेगी.
वहीं उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी 27 से 28 मई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए परीक्षार्थी को प्रति विषय पांच सौ रुपये की फीस भी देनी होगी. उत्तर पुस्तका के दोबारा मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई से एक जून तक किये जा सकेंगे. दोबारा मूल्यांकन के लिए उसे प्रति प्रश्न सौ रुपये का भुगतान भी करना होगा.
प्रक्रिया से जुड़े विशेष तथ्य
-प्रोसेसिंग शुल्क केवल ऑनलाइन क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग के जरिये जमा किया जा सकता है.
– केवल एक आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया में स्वीकार किया जायेगा.
– सत्यापन या जांच के दौरान अंकों में परिवर्तन होता है, तो आवेदक को अपनी मार्कशीट सरेंडर करनी होगी.
-सत्यापन का परिणाम सीबीएसइ की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा.
-अंकों में परिवर्तन के मामले में, आवेदक को एक पत्र भी भेजा जायेगा.
– मूल्यांकन की गयी उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति उम्मीदवार के लॉगिन खाते में प्रदान की जायेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




