पटना : हत्यारोपितों की तलाश में पटना से नालंदा तक छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गोपालपुर से प्रॉपर्टी डीलर अवधेश ठाकुर की किडनैपिंग और नालंदा में हत्या के बाद एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार को पटना में खेमनीचक, बेईमान टोला, रामकृष्णा नगर में छापेमारी की गयी. इसके अलावा नालंदा में भी कई जगह छापेमारी की गयी. बता दें कि रविवार की सुबह गोपालपुर के बेईमान टोला […]
विज्ञापन
पटना : गोपालपुर से प्रॉपर्टी डीलर अवधेश ठाकुर की किडनैपिंग और नालंदा में हत्या के बाद एसआइटी लगातार छापेमारी कर रही है. मंगलवार को पटना में खेमनीचक, बेईमान टोला, रामकृष्णा नगर में छापेमारी की गयी. इसके अलावा नालंदा में भी कई जगह छापेमारी की गयी. बता दें कि रविवार की सुबह गोपालपुर के बेईमान टोला से अवधेश ठाकुर का अपहरण कर लिया गया था. सोमवार की सुबह उनकी लाश नालंदा से बरामद की गयी थी. एसआइटी को जांच में पता चला है कि इस पूरे मामले में दो गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है.
स्विफ्ट डिजायर कार से अपहरण किया गया है और दूर ले जाकर उसकी हत्या की गयी, लेकिन लाश फेंकने के लिए दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया. अवधेश ठाकुर की हत्या किसी सुनसान जगह पर की गयी है. हत्या के बाद शव को वेना थाना क्षेत्र में पुल के किनारे फेंक दिया गया. सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि अभी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. तीन लोग हिरासत में है, उनसे पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन