पटना : मछली खरीद कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को कार सवारों ने किया अगवा

Updated at : 29 Apr 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मछली खरीद कर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को कार सवारों ने किया अगवा

सुबह सात बजे बेईमान टोले के पास हुआ अपहरण पटना : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेईमान टोला के पास रविवार की सुबह करीब सात बजे प्रॉपर्टी डीलर अवधेश ठाकुर (40) का कार सवार संदिग्धों ने अपहरण कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार अपहरणकर्ताओं ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और पिस्टल के दम पर […]

विज्ञापन
सुबह सात बजे बेईमान टोले के पास हुआ अपहरण
पटना : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेईमान टोला के पास रविवार की सुबह करीब सात बजे प्रॉपर्टी डीलर अवधेश ठाकुर (40) का कार सवार संदिग्धों ने अपहरण कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार अपहरणकर्ताओं ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और पिस्टल के दम पर घसीटते हुए कार में बैठा लिया.
आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो अपराधियों ने पिस्टल तान कर सबको धमकाया और अवधेश ठाकुर को कार से लेकर भाग गये. पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की. घरवालों के आवेदन पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सतीश सिंह, महेश (अमीन) और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की छानबीन चल रही है. हालांकि सूत्रों कि मानें तो जिस कार से अपहरण किया गया है, उस पर भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ था.
नहीं आया फिरौती के लिए फोन : पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. पुलिस को चार संदिग्ध और वह कार भी दिखी है जिससे किडनैपिंग की गयी है, लेकिन अपराधियों का चेहरा साफ नहीं है. कार की पहचान स्विफ्ट डिजायर के तौर पर हुई, लेकिन नंबर का पता नहीं चल पाया. फिलहाल घटना के बाद घरवालों के पास पूरे दिन किडनैपरों का फोन नहीं आया. अभी तक न तो फिरौती मांगी गयी है और न ही धमकी भरा फोन ही आया है.
तीन बीघे जमीन को लेकर सतीश से हुआ था विवाद
बेईमान टोला में तीन बीघा जमीन पर मंगल मार्केट खेमनीचक के रहने वाले सतीश सिंह बाउंड्री कर रहे थे. शनिवार की शाम अवधेश ठाकुर ने बाउंड्री करने से रोका था. इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था. सतीश ने धमकी दी थी. इसके बाद रविवार की सुबह अवधेश ठाकुर का अपहरण हो गया. घरवालों ने सतीश और महेश अमीन पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को नामजद भी किया है. इसके अलावा राकेश और राधे का भी नाम आ रहा है.
जमींदार किशुनधारी सिंह की जमीन को लेकर चल रहा है विवाद : दरअसल गोपालपुर के जमींदार हैं किशुनधारी सिंह. वह पिछले कई सालों से मुसल्लहपुर में रहते हैं. किशुनधारी सिंह का उनके पट्टीदार से जमीन को लेकर विवाद है.
अवधेश ठाकुर के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों का कहना है कि मामला कोर्ट में था, इस दौरान हाइकोर्ट से किशुनधारी सिंह की डिग्री हो गयी. इसके बाद वह अपनी जमीन अवधेश ठाकुर के माध्यम से बेचते हैं. जबकि किशुनधारी सिंह के पट्टीदार के पक्ष से सतीश सिंह है. बेइमान टोला में भी तीन बीघा जमीन है, इस पर दोनों पक्ष का दावा है. इसी जमीन पर सतीश शनिवार को काम करा रहे थे जबकि अवधेश रोकने गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन