पटना : मनीष व खुशबू के बीच थे गहरे संबंध, लगातार मोबाइल से हो रही थी बात, एफएसएल रिपोर्ट बतायेगी मौत का राज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौत पर सस्पेंस. खुशबू के कपड़े व बेसरा को जांच के लिए भेजा गया एफएसएल पटना : क्वालिटी इनक्लेव अपार्टमेंट परिसर में खुशबू की हुई मौत मामले में उसके कपड़े व बेसरा को जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल भेजा है. पुलिस को अब एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद उसका […]

विज्ञापन
मौत पर सस्पेंस. खुशबू के कपड़े व बेसरा को जांच के लिए भेजा गया एफएसएल
पटना : क्वालिटी इनक्लेव अपार्टमेंट परिसर में खुशबू की हुई मौत मामले में उसके कपड़े व बेसरा को जांच के लिए पुलिस ने एफएसएल भेजा है. पुलिस को अब एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलान किया जायेगा. हालांकि प्रारंभिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का निकला है. लेकिन पुलिस एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अंतिम रूप से निष्कर्ष पर पहुंचेगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का.
दूसरी ओर पुलिस इस मामले में अब खुशबू के ब्यायफ्रेंड मनीष चौधरी उर्फ मैडी व अन्य को तलाश रही है. क्योंकि मनीष ही उस दिन रात की सारी घटना को बता सकता है. अभी तक केवल यह संभावना जतायी जा रही है कि रात में खुशबू को उसके भाई विशाल कुमार के साला ने देख लिया था और फोन कर जानकारी दे दी थी.
इसके बाद विशाल ने खुशबू को फोन किया था. भाई को जानकारी मिलने की जानकारी मिलते ही खुशबू तुरंत ही वहां से क्वालिटी इनक्लेव की ओर गयी, ताकि वह यूनीस के फ्लैट में पहुंच जाये. उसे अपार्टमेंट में पहुंचाने व मेन गेट से अंदर प्रवेश कराने में ब्यायफ्रेंड मनीष चौधरी की अहम भूमिका थी. इसलिए मनीष ही एक ऐसा शख्स है, जो उस रात की पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे सकता है. इससे पुलिस को अनुसंधान करने में काफी मदद मिलेगी.
खुशबू लगातार मनीष से मोबाइल से कर रही थी बात
घटना के पूर्व खुशबू लगातार मनीष से मोबाइल फोन से बात कर रही थी. दूसरी ओर, भाई विशाल भी लगातार खुशबू को फोन कर रहा था.
इसका खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने मनीष के मोबाइल फोन का सीडीआर निकाला. इसमें मनीष व खुशबू के मोबाइल पर लगातार बात होने की बात की पुष्टि हुई है. मनीष के मोबाइल फोन के सीडीआर से भी उसी बात की पुष्टि हुई जो खुशबू के मोबाइल फोन के सीडीआर से हुई थी. पुलिस को शक था कि मनीष से खुशबू ने यूनीस के मोबाइल फोन से बात की थी. लेकिन सीडीआर में स्पष्ट हो गया कि रात दो बजे के पहले और बाद में खुशबू व मनीष की बात काफी-काफी समय हुई है.
इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आयी है कि उस दिन के पहले भी दोनों काफी लंबे-लंबे समय बात करते रहे हैं, जो इस बात को स्पष्ट करता है कि मनीष व खुशबू के बीच गहरे संबंध थे. इसके साथ ही इस मामले में यह भी तय है कि मनीष चौधरी की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से यह निर्णय लिया जायेगा कि मामला आत्महत्या का था या हत्या का.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन