ePaper

पटना : मगध व संपूर्ण क्रांति 11 घंटे तो राजधानी ढाई घंटे लेट

Updated at : 23 Apr 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मगध व संपूर्ण क्रांति 11 घंटे तो राजधानी ढाई घंटे लेट

पटना-दिल्ली रूट पर तीसरे दिन भी दिखा पूर्वा एक्सप्रेस हादसे का असर पटना : इलाहाबाद-कानपुर के बीच रूमा स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पटना-दिल्ली रूट पर पटरी से उतरा परिचालन अब तक सुधर नहीं पाया है. दुर्घटना के तीसरे दिन सोमवार तक परिचालन व्यवस्था दुरुस्त नहीं […]

विज्ञापन
पटना-दिल्ली रूट पर तीसरे दिन भी दिखा पूर्वा एक्सप्रेस हादसे का असर
पटना : इलाहाबाद-कानपुर के बीच रूमा स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पटना-दिल्ली रूट पर पटरी से उतरा परिचालन अब तक सुधर नहीं पाया है. दुर्घटना के तीसरे दिन सोमवार तक परिचालन व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी. इसके कारण दिल्ली से पटना आने वाली अधिकतर ट्रेनें घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं.
इसमें सबसे अधिक परेशानी संपूर्ण क्रांति और मगध एक्सप्रेस के यात्रियों को झेलनी पड़ी. भीषण गर्मी में विलंब परिचालन से इन ट्रेनों के यात्रियों का हाल बेहाल हो गया. वहीं मगध एक्सप्रेस को काफी विलंब होने की वजह से पटना-इस्लामपुर के बीच रद्द कर दिया गया जिससे इस्लामपुर जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी.
दिल्ली से सात घंटे देर व रास्ते में 11 घंटे मगध हो गयी देर : ट्रेनों का परिचालन लड़खड़ाने की वजह से शनिवार को दिल्ली से खुलने वाली मगध एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन से रात्रि आठ बजे के बदले सात घंटे की देरी से रात्रि 2.55 बजे खुली. ट्रेन रिशेड्यूल होने की वजह से मगध एक्सप्रेस के सैकड़ों यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही समय बिताना पड़ा.
ट्रेन रवाना हुई तो रास्ते में देर पर देर होती चली गयी और सोमवार को 11 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची. ट्रेन के स्लीपर क्लास एस-सात से पटना पहुंचे राधेश्याम ने बताया कि दिल्ली से लेकर पटना तक परेशानी ही परेशानी झेलने को मजबूर थे. दिल्ली स्टेशन से ट्रेन देर हो गयी और रास्ते में भी देर होती चली गयी.
इस ट्रेन में पेंट्रीकार भी नहीं है, जिससे खाने-पीने को लेकर ज्यादा परेशानी हुई. रेलवे बोर्ड की प्रीमियम ट्रेनों में एक राजधानी एक्सप्रेस भी दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच शनिवार व रविवार को चपेट में रही. सोमवार को यह ट्रेन ढाई घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची. वहीं, विलंब परिचालन की वजह से रविवार को दिल्ली से खुलने वाली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस भी 11 घंटे की देरी से सोमवार को पटना नहीं पहुंची. इसके साथ ही विक्रमशिला एक्सप्रेस 5:40 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ब्रह्मपुत्रा मेल तीन घंटे, नॉर्थ-इस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे और फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन