पटना : 10 से सामान्य वाहन जबकि 12 मई से होगी स्कूल की बसों की जब्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा सभी 13 हजार वाहनों का अधिग्रहण सूचना विभिन्न प्रखंडों को भेज दिया गया है. इनमें से पांच हजार वाहनों के अधिग्रहण की सूचना भेज भी दी गयी है जबकि बाकी आठ हजार वाहनों का अधिग्रहण सूचना जरूरत के अनुसार प्रखंडों द्वारा भेजी जायेगी. विदित हो कि केवल 6600 […]
विज्ञापन
पटना : जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा सभी 13 हजार वाहनों का अधिग्रहण सूचना विभिन्न प्रखंडों को भेज दिया गया है. इनमें से पांच हजार वाहनों के अधिग्रहण की सूचना भेज भी दी गयी है जबकि बाकी आठ हजार वाहनों का अधिग्रहण सूचना जरूरत के अनुसार प्रखंडों द्वारा भेजी जायेगी. विदित हो कि केवल 6600 वाहनों की जरूरत है जबकि अधिग्रहण सूचना उनसे दोगुने वाहनों की तैयार की गयी है.
अधिग्रहण सूचना में बाढ़ अनुमंडल के वाहन मालिकों को 21 व 22 अप्रैल को वाहन जमा करने का समय दिया गया है क्योंकि वहां 29 अप्रैल को चुनाव होना है. पटना के अन्य अनुमंडलों के वाहनों को जमा करने की तिथि 10 मई दी गयी है क्योंकि पटना साहिब और पाटलिपुत्रा संसदीय सीट पर 19 मई को चुनाव होना है. 12 मई पटना के स्कूल बसों की जब्ती तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










