पटना : पार्किंग सस्ती, नहीं मिलेगा फ्री टाइम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना एयरपोर्ट पर नयी पार्किंग व्यवस्था जल्द लागू होगी पटना : नयी पार्किंग व्यवस्था लागू होने तक पटना एयरपोर्ट आने जाने वाले वाहनों को वर्तमान दर से ही पार्किंग शुल्क चुकाना होगा. वर्तमान कार पार्किंग एजेंसी मेसर्स सुशीला ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लाइसेंस फी नहीं चुकाने की वजह से नौ अप्रैल को उसका संविदा निरस्त […]

विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर नयी पार्किंग व्यवस्था जल्द लागू होगी
पटना : नयी पार्किंग व्यवस्था लागू होने तक पटना एयरपोर्ट आने जाने वाले वाहनों को वर्तमान दर से ही पार्किंग शुल्क चुकाना होगा. वर्तमान कार पार्किंग एजेंसी मेसर्स सुशीला ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लाइसेंस फी नहीं चुकाने की वजह से नौ अप्रैल को उसका संविदा निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद से पार्किंग शुल्क की दर और वसूली को लेकर संशय बना हुआ था.
इसे ध्यान में रखकर एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने सोमवार को स्पष्ट निर्देश जारी किया. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी एक्स सर्विसमैन की मदद से नयी व्यवस्था के लागू होने तक पार्किंग का प्रबंधन स्वयं करेगी. नयी पार्किंग व्यवस्था अगले छह महीने के भीतर लागू होगी. दरें वर्तमान दरों की तुलना में कम होंगी, लेकिन 10 मिनट का फ्री टाइम समाप्त कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन