पटना सिटी : गोदाम में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के छोटी पटनदेवी मुहल्ले में सोमवार की सुबह लगभग छह बजे बल्ब गोदाम में आग लग गयी. अगलगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. गोदाम में लगी आग से आसपास में अफरा-तफरी मच गयी थी. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अगलगी की […]

विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के छोटी पटनदेवी मुहल्ले में सोमवार की सुबह लगभग छह बजे बल्ब गोदाम में आग लग गयी. अगलगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. गोदाम में लगी आग से आसपास में अफरा-तफरी मच गयी थी. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर मिक्स टेक्नोलॉजी वाली छोटी गाड़ी आग बुझाने को पहुंची और एक घंटा में आग को बुझा दिया.
फायर अफसर की मानें तो शॉर्ट सर्किट की वजह से अगलगी की यह घटना हुई है. पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि अगलगी में गोदाम में रखे कार्टन व बल्ब जल गये हैं. इससे हजारों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है.इसका आकलन किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि हर साल गर्मी बढ़ते ही यहां अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. गलियों का शहर होने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में परेशानी होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन