पटना : अस्पतालों में इलाज के लिए उमड़ी भीड़
Updated at : 12 Apr 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

आइजीआइएमएस में मरीजों की बढ़ी संख्या, पीएमसीएच में सामान्य से अधिक ऑपरेशन पटना : तीन दिनों की हड़ताल से लड़खड़ायी स्वास्थ्य व्यवस्था गुरुवार को पटरी पर लौट आयी गयी. पेंडिंग ऑपरेशन से लेकर, ओपीडी में मरीजों का इलाज किया गया. शहर के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान के ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली. […]
विज्ञापन
आइजीआइएमएस में मरीजों की बढ़ी संख्या, पीएमसीएच में सामान्य से अधिक ऑपरेशन
पटना : तीन दिनों की हड़ताल से लड़खड़ायी स्वास्थ्य व्यवस्था गुरुवार को पटरी पर लौट आयी गयी. पेंडिंग ऑपरेशन से लेकर, ओपीडी में मरीजों का इलाज किया गया. शहर के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान के ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली. आम दिनों के तुलना में करीब 400 अधिक मरीज ओपीडी में देखे गये, हालांकि पीएमसीएच में ओपीडी में मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन ऑपरेशन सबसे अधिक हुए.
उल्लेखनीय है कि आइजीआइएमएस, पीएमसीएच व एनएमसीएच में अपनी मांगों को लेकर सभी जूनियर डॉक्टर पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर थे. नतीजा यहां से कई ऑपरेशन टाल दिये गये थे, वहीं रोजाना 40 प्रतिशत मरीजों को बिना लौटना पड़ रहा था. बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद गुरुवार से ओपीडी व ओटी सुचारु रूप से संचालित होने लगे.
पीएमसीएच में 12 ऑपरेशन हुए अधिक
पीएमसीएच एनेस्थीसिया विभाग के हेड डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में सबसे अधिक ऑपरेशन किये गये. 35 मेजर और 38 माइनर ऑपरेशन यानी 73 ऑपरेशन हुए. अमूमन 58 से 60 ऑपरेशन किये जाते हैं. हड़ताल से जिनका ऑपरेशन नहीं हुआ था, उनमें अधिकांश का ऑपरेशन हुआ. आम दिनों की तुलना में 12 ऑपरेशन अधिक किये गये.
आइजीआइएमएस में इलाज कराने आये मरीजों को सबसे अधिक परेशानी ओपीडी व रजिस्ट्रेशन काउंटर पर देखने को मिली. पर्ची कटाने के लिए और डॉक्टर के चेंबर तक पहुंचने के दौरान मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. बड़ी बात तो यह है कि काउंटर संख्या तीन और छह पर कर्मी के नहीं होने से नाराज मरीज व उनके परिजनों ने आक्रोश दिखाया, तो 20 मिनट बाद दोनों काउंटर पर कर्मचारी की व्यवस्था की गयी. मरीजों की शिकायत थी कि बुधवार को ओपीडी को बंद करा दिये जाने से अधिकांश मरीजों का इलाज नहीं हो पाया. अव्यवस्थित भीड़ के लिए न तो सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई उपाय किया गया था. नतीजा अव्यवस्था के बीच मरीजों का इलाज किया गया.
महावीर जयंती पर खुले हैं बैंक, कर्मियों में रोष
आज हर हाल में जरूरी बैंकिंग कामकाज निबटा लें, क्योंकि 13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन रविवार है. इस तरह 15 अप्रैल यानी सोमवार को बैंक खुलेंगे. इस बीच आम लोगों को कैश को ले किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए बैंक प्रबंधन ने एटीएम में शुक्रवार देर रात तक कैश अपलोड करने का निर्णय लिया है. इसके बाद 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे.
इन राज्यों में अवकाश : उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान, हरियाणा में महावीर जयंती को ले बैंकों में अवकाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




