पटना : तेजप्रताप को फिर से मिली व्हाट्सएप से धमकी
Updated at : 05 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को धमकी देने के मामले के आरोपित चंद्रकांत ने फिर से धमकी दी है. वह औरंगाबाद के गोह का रहने वाला है. उसने गुरुवार को भी छात्र राजद औरंगाबाद के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाला है कि जिसे जो करना है कर ले, वह अपने अनुरूप काम करेगा […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को धमकी देने के मामले के आरोपित चंद्रकांत ने फिर से धमकी दी है. वह औरंगाबाद के गोह का रहने वाला है.
उसने गुरुवार को भी छात्र राजद औरंगाबाद के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाला है कि जिसे जो करना है कर ले, वह अपने अनुरूप काम करेगा और किसी को नहीं छोड़ेगा. इसके बाद उस ग्रुप से जुड़े पटना के राजद के कार्यकर्ताओं ने मैसेज का स्क्रीन शॉट तेजप्रताप के निजी सचिव को भेजा. निजी सचिव ने उक्त जानकारी पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर, पटना पुलिस ने औरंगाबाद स्थित आवास पर चंद्रकांत को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




