पटना : छह अप्रैल को हो सकती है हल्की बारिश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बुधवार का दिन भी खूब तपा. कभी कभार ही बादल दिखे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अगले दो-तीन दिन इसी तरह तापमान रहेगा. राहत की बात ये रही कि बुधवार की शाम को ठंडी हवा चलने लगी. इससे लोगों ने राहत की सांस ली. आइएमडी पटना के मुताबिक छह अप्रैल को […]

विज्ञापन
पटना : बुधवार का दिन भी खूब तपा. कभी कभार ही बादल दिखे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अगले दो-तीन दिन इसी तरह तापमान रहेगा. राहत की बात ये रही कि बुधवार की शाम को ठंडी हवा चलने लगी. इससे लोगों ने राहत की सांस ली.
आइएमडी पटना के मुताबिक छह अप्रैल को पटना में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है. बुधवार को न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बीस डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि उच्चतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा. चार और पांच अप्रैल को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है. बुधवार को दिन में हवा बेहद धीमी चलने की वजह से ज्यादा गर्मी महसूस हुई. हालांकि, शाम में तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन