पटना :काराकाट से निखिल हो सकते हैं दावेदार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : महागठबंधन में कांग्रेस को काराकाट सीट मिलने पर निखिल कुमार दावेदार हो सकते हैं. बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले के साथ हैं. पार्टी आलाकमान की इच्छा के अनुसार ही वह कोई कदम उठायेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी लोकसभा […]
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन में कांग्रेस को काराकाट सीट मिलने पर निखिल कुमार दावेदार हो सकते हैं. बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले के साथ हैं.
पार्टी आलाकमान की इच्छा के अनुसार ही वह कोई कदम उठायेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बागी होकर चुनाव नहीं लडेंगे. पार्टी से बागी होने का कोई सवाल ही नहीं है. औरंगाबाद कांग्रेस की परंपरागत सीट महागठबंधन के घटक दल हम के खाते में चली गयी है. इधर, महागठबंधन के घटक दल रालोसपा के खाते में काराकाट सीट चली गयी है.
इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा सांसद हैं और उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है. दिल्ली से पटना लौटे पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने यह संकेत दिया कि कांग्रेस के पास अगर काराकाट की सीट आती है और पार्टी टिकट देती है, तो वह विचार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










