पटना : 50 नयी जगहों पर कटेगा इ-चालान

Updated at : 26 Mar 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 50 नयी जगहों पर कटेगा इ-चालान

पटना : पटना शहर में और 50 जगहों पर इ-चालान काटना शुरू होगा. वर्तमान में यह केवल आठ जगहों पर काटा जा रहा है. इसमें छह जेब्रा क्रॉसिंग और दो शहर के प्रमुख यातायात प्वाइंट हैं. पटना ट्रैफिक पुलिस ने जेब्रा क्रॉसिंग की संख्या छह से बढ़ा कर 56 करने की योजना बनायी है. ट्रैफिक […]

विज्ञापन
पटना : पटना शहर में और 50 जगहों पर इ-चालान काटना शुरू होगा. वर्तमान में यह केवल आठ जगहों पर काटा जा रहा है. इसमें छह जेब्रा क्रॉसिंग और दो शहर के प्रमुख यातायात प्वाइंट हैं. पटना ट्रैफिक पुलिस ने जेब्रा क्रॉसिंग की संख्या छह से बढ़ा कर 56 करने की योजना बनायी है.
ट्रैफिक एसपी ने इससे संबंधित प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा है. नये जेब्रा क्रॉसिंग के बन जाने के बाद इन जगहों पर भी इ-चालान काटना शुरू किया जायेगा. हालांकि अभी चुनाव में आधे मानव बल के भेजे जाने से अगले दो महीने तक ट्रैफिक सिपाहियों और अधिकारियों की जबर्दस्त कमी रहेगी. ऐसे में पहले से चल रहे इ-चालान प्वाइंट को जारी रखना भीमुश्किल होगा, नये प्वाइंट बनाना तो असंभव ही होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन