बीएसपी : पोलिंग बूथ कमेटी ने संभाली कमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बहुजन समाजवादी पार्टी अपने वोटरों के लिए रणनीति तैयार कर ली है. बूथ कमेटी के सदस्यों को कमान संभालने का दिशा-निर्देश बिहार प्रदेश प्रभारी लाल जी मेधंकर ने दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव से काफी पहले से आठ सदस्यीय बूथ स्तर की कमेटी बनी हुई है. इस कमेटी को दो भाग में […]
विज्ञापन
पटना : बहुजन समाजवादी पार्टी अपने वोटरों के लिए रणनीति तैयार कर ली है. बूथ कमेटी के सदस्यों को कमान संभालने का दिशा-निर्देश बिहार प्रदेश प्रभारी लाल जी मेधंकर ने दी है.
उन्होंने कहा कि चुनाव से काफी पहले से आठ सदस्यीय बूथ स्तर की कमेटी बनी हुई है. इस कमेटी को दो भाग में बांटा गया है और चार-चार सदस्यों की टीम बनायी गयी है. हर टीम को मतदाताओं के घर तक पहुंच कर उनका मतदाता पत्र और वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, इसकी रिपोर्ट बनाने का काम सौंपा गया है. जिनके पास वोटर लिस्ट नहीं हैं, उनको बाकी वैसा पेपर भी उपलब्ध रखने की जानकारी दे रहे हैं. जिससे वह अपना मतदान आराम से कर सकें.
नवादा से आज विष्णुदेव यादव भरेंगे पर्चा : बहुजन समाजवादी पार्टी के विष्णुदेव यादव मंगलवार को नवादा से उम्मीदवारी के लिए पर्चा भरेंगे. इस दौरान जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










