पटना : महागठबंधन में कोई किसी की नहीं सुन रहा: संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में कोई किसी की सुन नहीं रहा है. तेजस्वी यादव दावा करते थे कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है, लेकिन इस गठबंधन की सभी गांठे साफ दिख रही है और वो भी कमजोर गांठे दिख रही है. सिंह ने कहा कि गठबंधन […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में कोई किसी की सुन नहीं रहा है. तेजस्वी यादव दावा करते थे कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है, लेकिन इस गठबंधन की सभी गांठे साफ दिख रही है और वो भी कमजोर गांठे दिख रही है. सिंह ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों को एक सूत्र में बांधना काफी कठिन होता है.
यह काम तेजस्वी यादव से नहीं हो पायेगा. राजद और गठबंधन के दलों में कोई अंतर नहीं है. महागठबंधन के दल आपस में एक-दूसरे का बेड़ा गर्क करेंगे और वह दिन दूर नहीं, जब सिर फुटव्वल होगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों का जो कुनबा है, वह इसलिए है क्योंकि यहां किसी का कोई एथिक्स नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










