पटना : अगले साल से थ्योरी एग्जाम सेंटर पर ही होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ वर्ष 2020 से थ्योरी एग्जाम सेंटर पर ही 10वीं व 12 वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम करायेगा. 13 मार्च को जारी नोटिफिकेशन में सीबीएसइ ने कहा कि वह इस नियम को 2020 में होनी वाली परीक्षाओं में लागू करने की तैयारी कर रहा है. इसके अतिरिक्त प्रैक्टिकल में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्यूर्स तथा मार्किंग […]
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ वर्ष 2020 से थ्योरी एग्जाम सेंटर पर ही 10वीं व 12 वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम करायेगा. 13 मार्च को जारी नोटिफिकेशन में सीबीएसइ ने कहा कि वह इस नियम को 2020 में होनी वाली परीक्षाओं में लागू करने की तैयारी कर रहा है. इसके अतिरिक्त प्रैक्टिकल में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेड्यूर्स तथा मार्किंग स्कीम को लागू करने की प्रक्रिया को विकसित किया जा सकता है. ऐसे करने के पीछे सीबीएसइ का उद्देश्य प्रैक्टिकल परीक्षाओं के स्तर को बढ़ाने का है.
इसके अतिरिक्त यह देखना भी इसका उद्देश्य है कि स्कूल छात्रों को प्रॉपर वे में प्रैक्टिकल करा रहे हैं या उसकी खानापूर्ति कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त भी सीबीएसइ ने परीक्षा के बाद कॉपियों के मूल्यांकन से संबंधित कई तरह के गाइडलाइन को जारी किया है. छात्रों को पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक थ्योरी तथा प्रोजेक्ट में अलग अलग लाने होंगे. इसके अतिरिक्त संयुक्त रूप से भी 33 प्रतिशत होना जरूरी है.
पटना. सीबीएसइ 12वीं में बिजनेस स्टडीज का पेपर गुरुवार को संपन्न हो गया. शहर के 12 सेंटर पर करीब तीन हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी. छात्रों ने बताया कि पेपर आसान था. आउट ऑफ सिलेबस नहीं था. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किये गये थे. छात्रों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कहीं से कोई परेशानी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन