पटना : अराजकीय मदरसों के शिक्षकों का वेतन बढ़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : अराजकीय मदरसाें के शिक्षकों का वेतन सरकार ने बढ़ा दिया है. इसका शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. बढ़ा हुआ वेतन का लाभ संकल्प जारी होने की तिथि से मिलेगा. नियमानुसार 15 फरवरी, 2011 के बाद नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतन का लाभ मिलेगा. शिक्षकों के वेतन में […]
विज्ञापन
पटना : अराजकीय मदरसाें के शिक्षकों का वेतन सरकार ने बढ़ा दिया है. इसका शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है. बढ़ा हुआ वेतन का लाभ संकल्प जारी होने की तिथि से मिलेगा. नियमानुसार 15 फरवरी, 2011 के बाद नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतन का लाभ मिलेगा. शिक्षकों के वेतन में करीब 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
मदरसा (मौलवी एवं फोकनिया स्तर) और मदरसा (वस्तानिया) के प्रधान मौलवी, सहायक शिक्षकों, लिपिक, आदेशपाल, मौलवी (नवीन), प्रशिक्षित स्नातक, फोकनिया (नवीन), प्रशिक्षित मैट्रिक, हाफिज आदि को इसका लाभ मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










