पटना : डायबिटीज रोगियों को इंसुलिन मिलना शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 8:37 AM

विज्ञापन

पटना : मधुमेह रोगियों के लिए राहत भरी खबर है. गार्डिनर रोड अस्पताल में मधुमेह रोगियों को इंसुलिन इंजेक्शन मिलना शुरू हो गया है. यह इंजेक्शन पूरी तरह से नि:शुल्क दिया जा रहा है. डायबिटीज सुपरस्पेशियलिटी तौर पर मशहूर गार्डिनर रोड अस्पताल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां मधुमेह मरीजों को नि:शुल्क इंजेक्शन दिया […]

विज्ञापन
पटना : मधुमेह रोगियों के लिए राहत भरी खबर है. गार्डिनर रोड अस्पताल में मधुमेह रोगियों को इंसुलिन इंजेक्शन मिलना शुरू हो गया है. यह इंजेक्शन पूरी तरह से नि:शुल्क दिया जा रहा है. डायबिटीज सुपरस्पेशियलिटी तौर पर मशहूर गार्डिनर रोड अस्पताल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है, जहां मधुमेह मरीजों को नि:शुल्क इंजेक्शन दिया जा रहा है. हालांकि इससे पहले भी इंजेक्शन मिल रहे थे, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह इंजेक्शन की किल्लत हो गयी थी.
गंभीर शूगर के लिए इंजेक्शन कारगर : गार्डिनर रोड अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि इंसुलिन उन मरीजों के लिए बेहतर साबित होता है जिनका शूगर लेवल काफी हाइ है और दवा से कंट्रोल नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए अाते हैं, इनमें मधुमेह के मरीजों की संख्या अधिक होती है. इंजेक्शन की सुविधा मिल जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी.
मॉडल टीका केंद्र में लग रहा नि:शुल्क इंजेक्शन: अधीक्षक डॉ सिन्हा ने बताया कि हाइ लेवल के डायबिटीज मरीजों को मॉडल टीकाकरण में इंसुलिन का इंजेक्शन लाया जा रहा है. हालांकि, इससे पहले मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर से दिखाने के बाद उनके द्वारा लिखी गयी पर्ची को मॉडल टीकाकरण केंद्र में दिखाना होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन