पटना से गाजियाबाद के लिए बस सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन

पटना : सोमवार को पटना से गाजियाबाद के लिए बस खुली. बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी देखी गयी. यात्रियों ने बताया कि गाजियाबाद के रास्ते अब दिल्ली जाने में राहत मिलेगी. पर्व त्योहार के समय दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी. बस का परिचालन शुरू होने पर एडवांस बुकिंग की डिमांड बढ़ी है. […]

विज्ञापन
पटना : सोमवार को पटना से गाजियाबाद के लिए बस खुली. बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी देखी गयी. यात्रियों ने बताया कि गाजियाबाद के रास्ते अब दिल्ली जाने में राहत मिलेगी. पर्व त्योहार के समय दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी. बस का परिचालन शुरू होने पर एडवांस बुकिंग की डिमांड बढ़ी है. पटना से गाजियाबाद के लिए वॉल्वो बस में बुकिंग कराने वाले पहली पैंसेजर पुष्पा झा ने बताया कि नोएडा-गाजियाबाद बस सेवा शुरू होने से अब लोगों को ट्रेन व फ्लाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
एक अन्य यात्री मोहन कुमार ने बताया कि बस में सभी सुविधाएं मौजूद है. नयी रूट पर बस सेवा शुरू होने से बिहार के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.
गाजियाबाद से पटना व किशनगंज से गाजियाबाद के लिए खुली बस : परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल बताया कि पटना से गाजियाबाद व गाजियाबाद से पटना के लिए सोमवार की दोपहर दो बजे बस खुली. किशनगंज से गाजियाबाद के लिए भी बस का परिचालन शुरू हुआ. एडवांस बुकिंग की व्यवस्था शीघ्र शुरू होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन