पटना : चारपाई पर सो रहे व्यवसायी को उठा कर ले गये अपराधी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : नौबतपुर के गोनवा गांव के बाहर सीमेंट दुकान पर सो रहे सीमेंट व्यवसायी अशोक राय (55) को अपराधी उठा ले गये हैं. वह प्रतिदिन की भांति रात में घर से खाना खाकर दुकान पर आये थे और दुकान के बगल में चारपाई पर सो रहे थे. रविवार की देर रात अपराधियों ने उसका […]
विज्ञापन
पटना : नौबतपुर के गोनवा गांव के बाहर सीमेंट दुकान पर सो रहे सीमेंट व्यवसायी अशोक राय (55) को अपराधी उठा ले गये हैं. वह प्रतिदिन की भांति रात में घर से खाना खाकर दुकान पर आये थे और दुकान के बगल में चारपाई पर सो रहे थे.
रविवार की देर रात अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया है. सोमवार की सुबह जब घरवाले दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान बंद है. चारपाई पर बिस्तर लगा है लेकिन अशोक राय नहीं हैं. थोड़ी खोजबीन की तो चारपाई के पास अशोक का मोबाइल फोन और चप्पल मिला. अशोक के बेटे सोनू ने चारो तरफ खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी.
इसके बाद सोनू ने पुलिस को जानकारी दी और सोनू के आवेदन पर नौबतपुर थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में एक अन्य दुकानदार को िगरफ्तार की पूछताछ कर रही है.
15 दिन पहले हुआ था झगड़ा : अशोक राय के अपहरण के पीछे प्रापार्टी डीलिंग के पैसे का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस को घरवालों ने इसके बारे में जानकारी दी है. उनका कहना है कि 15 दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मामला पुराने विवाद का ही है या कुछ और है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










