ePaper

पटना : तेजस्वी को संकल्प रैली का हर लम्हा बेचैन करेगा : संजय सिंह

Updated at : 03 Mar 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी को संकल्प रैली का हर लम्हा बेचैन करेगा : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि संकल्प रैली का हर लम्हा तेजस्वी यादव को बेचैन करेगा. उन्होंने महागठबंधन को भ्रष्ट-बंधन बताते हुए कहा कि बिहार में अवसरवादी इस बंधन का हाल क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है. यह स्वार्थ की पराकाष्ठा ही है कि अब […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि संकल्प रैली का हर लम्हा तेजस्वी यादव को बेचैन करेगा. उन्होंने महागठबंधन को भ्रष्ट-बंधन बताते हुए कहा कि बिहार में अवसरवादी इस बंधन का हाल क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है.
यह स्वार्थ की पराकाष्ठा ही है कि अब तक इस बात पर भी सहमति नहीं बन पायी कि भ्रष्ट-बंधन का कौन घटक दल कितनी सीट पर आगामी चुनाव लड़ेगा. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव किस सिद्धांत, मर्यादा, नीति और नियम की बात कर रहे हैं? उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है कि क्या उनकी पार्टी को बिहार में राष्ट्रीय जंगलराज दल का दर्जा नहीं हासिल है?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन