पटना : डिजिटल फॉर्मेट में रखा जायेगा कॉलेज स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट

Updated at : 25 Feb 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : डिजिटल फॉर्मेट में रखा जायेगा कॉलेज स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम लागू होगा पटना : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट डिजिटल फॉर्मेट में रखा जायेगा. ताकि जरूरत पड़ने पर कभी भी, कहीं भी इसका उपयोग किया जा सके. इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले हर विद्यार्थी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी. शिक्षा के […]

विज्ञापन
यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम लागू होगा
पटना : प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के स्टूडेंट का डॉक्यूमेंट डिजिटल फॉर्मेट में रखा जायेगा. ताकि जरूरत पड़ने पर कभी भी, कहीं भी इसका उपयोग किया जा सके.
इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले हर विद्यार्थी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी. शिक्षा के स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी. यूएमआइएस (यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) के जरिये यह सब संभव हो सकेगा. सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में यूएमआइएस लागू किया जा रहा है. इसके माध्यम से स्टूडेंट से लेकर शिक्षकों तक को डिजिटल मोड में लाया जायेगा. राजभवन की ओर से कुलपतियों को इस बाबत निर्देश दिया गया है.
बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में डिजिटल सुविधाएं लागू करने की दिशा में काम चल रहा है. यूनिवर्सिटी हो या कॉलेज, नामांकन लेने के साथ ही यूएमआइएस में विद्यार्थी की आइडी बनायी जायेगी. इसी आइडी में स्टूडेंट के पूरे विद्यार्थी जीवन का रिकॉर्ड रहेगा. शिक्षण संस्थानों में परीक्षा के पहले अटेंडेंस रिकॉर्ड से लेकर परीक्षा के बाद रिजल्ट तक अपलोड किया जायेगा.
विश्वविद्यालय और कॉलेजों का लेखा-जोखा भी रखा जायेगा. ताकि प्रशासनिक जरूरतों के मुताबिक देखा और इस्तेमाल किया जा सके. शिक्षकों-कर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड की भी जानकारी इसके माध्यम से ली जा सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन