पटना : हॉस्टलों के आठ हजार छात्रों को मिलेगा मुफ्त में अनाज
Updated at : 18 Feb 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को मुफ्त में अनाज मिलेगा. भारत सरकार ने कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराया है. कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक माह 778 क्विंटल चावल व 518़ 60 क्विंटल गेहूं दिया है. भारत सरकार […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को मुफ्त में अनाज मिलेगा. भारत सरकार ने कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराया है. कल्याण छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए प्रत्येक माह 778 क्विंटल चावल व 518़ 60 क्विंटल गेहूं दिया है. भारत सरकार ने जनवरी से जून माह तक बीपीएल दर पर चावल व गेहूं आवंटित किया है.
राज्य में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के सरकारी हॉस्टलों में रहने वाले 8644 छात्रों को मुफ्त में अनाज मिलना है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सरकारी हॉस्टलों में रहने वाले 1550 छात्रों को 139़ 50 क्विंटल चावल व 93 क्विंटल गेहूं मिलेगा.
एससी-एसटी कल्याण विभाग के सरकारी हॉस्टलों में रहने वाले 3894 छात्रों को 350़.50 क्विंटल चावल व 233़ 60 क्विंटल गेहूं मिलना है. पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सरकारी हॉस्टलों में रहने वाले 3200 छात्रों को 288 क्विंटल चावल व 192 क्विंटल गेहूं वितरण होना है. इन सरकारी हॉस्टलों में प्रत्येक माह इस मात्रा में सस्ती दर पर अनाज मिलेगा.
विभाग करेंगे अनाज का उठाव भारत सरकार द्वारा दिये गये अनाज का संबंधित विभागों को उठाव करना है. खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने संबंधित विभागों को अनाज का उठाव कर जिलों में हॉस्टलों में अनाज उपलब्ध कराने को कहा है. वितरण किये गये अनाज की मात्रा का त्रैमासिक उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर विभाग को उपलब्ध कराना है.
सरकार खर्च करती है राशि : सरकारी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को मुफ्त में मिलने वाले अनाज के लिए सरकार राशि वहन करती है. इसमें चावल तीन रुपये प्रति किलो व गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से राशि भारत सरकार को भेजी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




