पटना : पैसे की जरूरत थी, तो डाल दिया डाका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, गोली फंसने से नहीं हुआ फायर पटना : जक्कनपुर पुलिस ने मीठापुर आरओबी के नीचे से दो अपराधियों अर्जुन राम (खगौल लोको कॉलोनी) व छोटू राम (कदमकुआं, अंबेदकर कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक पिस्तौल व चार कारतूस मिले हैं. गुरुवार को सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार […]

विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग का प्रयास, गोली फंसने से नहीं हुआ फायर
पटना : जक्कनपुर पुलिस ने मीठापुर आरओबी के नीचे से दो अपराधियों अर्जुन राम (खगौल लोको कॉलोनी) व छोटू राम (कदमकुआं, अंबेदकर कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक पिस्तौल व चार कारतूस मिले हैं.
गुरुवार को सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि दोनों अपराधियों को मीठापुर आरओबी के नीचे अपराध की योजना बनाते हुए पकड़ा गया. पुलिस जब इन लोगों को पकड़ने गयी तो अर्जुन राम ने पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश की. लेकिन गोली पिस्तौल की नली में फंस गयी और फायर नहीं हुआ.
इन दोनों ने पांच फरवरी को जक्कनपुर थाने के रामनगर में हुए इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी विमल कुमार व उनके दो किरायेदारों के आवास में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस कांड में दस अपराधी शामिल थे. जिसमें से एक सुनील बांसखोर को पुलिस ने दूसरे मामले में जेल भेज दिया था. सात अपराधियों की तलाश हैं. छोटू के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
बोकारो के व्यवसायी के घर डकैती के लिए थी पैसों की जरूरत : इन अपराधियों की योजना बोकारो में एक बड़े व्यवसायी के आवास में डकैती डालने की थी.
इसके लिए इन्हें आने-जाने और हथियार खरीदने के लिए पैसे की जरूरत थी. यारपुर डाेमखाना के दो अपराधियों ने लाइनर का काम किया और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के घर की जानकारी दी थी. उक्त घटना में एक लाख रुपया नकद और दो लाख के गहने लूटे गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन