पटना : होटल का मालिक और छात्र करते थे हथियार के बल पर लूटपाट, चार गिरफ्तार
Updated at : 15 Feb 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना पुलिस की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें अनिसाबाद में पटना फूड कैफे के संचालक असद खान, छात्र जुनैद अहमद, यासिर अालम व सारिक सुहैल शामिल हैं. ये सभी फुलवारशरीफ के मिल्लत कॉलोनी में रहते […]
विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें अनिसाबाद में पटना फूड कैफे के संचालक असद खान, छात्र जुनैद अहमद, यासिर अालम व सारिक सुहैल शामिल हैं. ये सभी फुलवारशरीफ के मिल्लत कॉलोनी में रहते हैं.
इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, दो मैग्जीन, चार कारतूस, पल्सर बाइक व एक धारदार हथियार बरामद किया है. गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव कुमार ने बताया कि असद खान गिरोह का सरगना है और होटल की आड़ में साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देता है. उसके साथ पकड़े गये अन्य अपराधी छात्र हैं. सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार की शाम फुलवारीशरीफ इलाके में आदर्श नगर के रहने वाले अनुभव संकेत नाम के युवक का एक बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल फोन लूट लिया था.
जानकारी मिलते ही थानेदार मो कैसर आलम और उनकी टीम अपराधियों की खोज में लग गयी थी. सिटी एसपी के अनुसार पल्सर बाइक से इस घटना को अंजाम दिया गया था और वह असद की थी. उसके साथ जुनैद अहमद, यासिर आलम और सारिक सुहैल भी शामिल थे. रूपसपुर थाना में जुनैद के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




