ePaper

फुलवारीशरीफ : आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में किया हंगामा

Updated at : 14 Feb 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में किया हंगामा

फुलवारीशरीफ : जानीपुर स्थित नेशनल बीएड काॅलेज एंड हायर एजुकेशन की निदेशक माधुरी कुमारी ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं पर फुलवारीशरीफ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, थानेदार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति को लेकर है. पुलिस आरोपितों के ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : जानीपुर स्थित नेशनल बीएड काॅलेज एंड हायर एजुकेशन की निदेशक माधुरी कुमारी ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं पर फुलवारीशरीफ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.
वहीं, थानेदार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति को लेकर है. पुलिस आरोपितों के ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही है. कई महिलाओं के साथ बुधवार को फुलवारीशरीफ थाना पहुंची कॉलेज की निदेशक माधुरी ने काफी देर हो- हंगामा किया और चेतावनी दी कि अगर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो थाने का घेराव करेंगी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपितों को संरक्षण दे रही है.
क्या है मामला: मालूम हो कि 21 जनवरी की शाम का भुसौला दानापुर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने जानीपुर स्थित नेशनल बीएड काॅलेज एंड हायर एजुकेशन की निदेशक 35 वर्षीया माधुरी कुमारी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उन्हें जख्मी कर दिया था. निदेशक स्वयं कार ड्राइव कर रही थीं. इस मामले में निदेशक ने देवर ,पति अकील हैदर की पहली पत्नी के बेटे व बेटी को नामजद आरोपित बनाया था. माधुरी ने नेशनल बीएड कॉलेज के संचालक अकिल हैदर से दूसरी शादी रचायी है, जिसके बाद से ही अकिल हैदर की पहली पत्नी के परिवार से रिश्ते संपत्ति को लेकर बिगड़े हुए हैं.
थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि पीड़ित का आरोप निराधार है. पुलिस टीम लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दोनों के बीच मामला संपत्ति विवाद का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन