पटना : संविदा पर बहाल होंगे दंत चिकित्सक : मंगल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मंगलवार को विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा छाया रहा. प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की रंगदारी, दंत चिकित्सकों की कमी से लेकर अन्य सवाल उठे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद के रामचंद्र पूर्वे के अल्पसूचित सवाल के जवाब में कहा कि अस्पतालों में संविदा पर दंत चिकित्सक बहाल […]
विज्ञापन
पटना : मंगलवार को विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा छाया रहा. प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की रंगदारी, दंत चिकित्सकों की कमी से लेकर अन्य सवाल उठे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद के रामचंद्र पूर्वे के अल्पसूचित सवाल के जवाब में कहा कि अस्पतालों में संविदा पर दंत चिकित्सक बहाल होंगे.
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि सभी चिकित्सा महाविद्यालयों व अस्पतालों के दंत विभाग में सहायक प्राध्यापक के 23 पद स्वीकृत हैं. इसमें मात्र तीन सहायक प्राध्यापक संविदा पर कार्यरत हैं. जदयू के सतीश कुमार के प्रश्न के जवाब में कहा कि दस दिनों में जांच कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं, कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्र के सवाल पर कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा मरीजों का भयादोहन किया जाता है.
मंत्री ने कहा कि कोर्ट में क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेन्ट एक्ट में कार्रवाई का मामला विचारधीन है. पत्रकारों की पिटाई का मामला उठाते हुए प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं बाउंसर रहते हैं. पत्रकार की जहां पिटाई हुई, वह अस्पताल भाजपा नेता का है.
राधाचरण साह के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कालाजार से मुक्ति के।लिए एकल डोज वाली दवा दी जा रही है. कृष्ण कुमार सिंह के सवाल पर कहा कि सरकारी एंबुलेंस 10 रुपये किलोमीटर पर मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है .भाजपा के संजय मयूख व राजद के सुबोध कुमार ने कहा निजी एंबुलेंस वाले रंगदारी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




