ePaper

पटना : बगैर नक्शा पास निर्माण पर नपेंगे इओ और सिटी मैनेजर

Updated at : 06 Feb 2019 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बगैर नक्शा पास निर्माण पर नपेंगे इओ और सिटी मैनेजर

जिलाधिकारी ने की बैठक पटना : अगर किसी भी नगर परिषद में अवैध मकान बन रहा है या बन गया है, तो सिटी मैनेजरों पर कार्रवाई होगी. मंगलवार को आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि ने यह निर्देश जारी किया. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण या बिना नक्शा पारित के मकान बन रहे […]

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की बैठक
पटना : अगर किसी भी नगर परिषद में अवैध मकान बन रहा है या बन गया है, तो सिटी मैनेजरों पर कार्रवाई होगी. मंगलवार को आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि ने यह निर्देश जारी किया. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण या बिना नक्शा पारित के मकान बन रहे हैं, तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाये.
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाये. इसके साथ ही नगर निगम व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं सिटी मैनेजर को निर्देश दिया कि मैरेज हॉल के बाहर सड़क पर पार्किंग नहीं होनी चाहिए. वहीं नौबतपुर एवं बख्तियारपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन