पटना : छात्रों को नियोजनालय में मुफ्त इंटरनेट सुविधा
Updated at : 06 Feb 2019 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदेश के सभी नियोजन भवनों में छात्रों के लिए बन रही लैब व लाइब्रेरी पटना : राज्य के सभी नियोजन भवनों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी व लैब की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. लैब में तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त में इंटरनेट सेवा भी दी जायेगी. लेकिन, इसके लिए […]
विज्ञापन
प्रदेश के सभी नियोजन भवनों में छात्रों के लिए बन रही लैब व लाइब्रेरी
पटना : राज्य के सभी नियोजन भवनों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी व लैब की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. लैब में तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त में इंटरनेट सेवा भी दी जायेगी.
लेकिन, इसके लिए छात्रों को एनसीएस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन निबंधन कराना होगा. इसके बाद लाइब्रेरी में छात्रों को पढ़ाई करने को किताबें, मैगजीन व न्यूज पेपर के साथ रोजगार संबंधी किताबें मुफ्त में दी जायेगी. वहीं, नियोजनालय के माध्यम से लगने वाले रोजगार मेले व जॉब कैंप की जानकारी भी दी जायेगी.
पटना नियोजन भवन में इंटरनेट सेवा शुरू : पटना के नियोजन भवन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त इंटरनेट सुविधा मुहैया करा दी है. यहां छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी व हॉल की व्यवस्था भी करायी गयी है. जहां हर दिन छात्र आकर पढ़ाई करते है.
छात्रों के रोजगार के लिए नियोजन मेला व जॉब कैंप लगाया जाता है. निबंधित छात्रों को पढ़ने में परेशानी न हो, इसको लेकर लाइब्रेरी व लैब की व्यवस्था भी की जा रही है.
दीपक कुमार सिंह, प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




