पटना : पहले 55 वर्षों के कुशासन का हिसाब दें राहुल : नित्यानंद राय

Updated at : 03 Feb 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पहले 55 वर्षों के कुशासन का हिसाब दें राहुल : नित्यानंद राय

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी प्रस्तावित रैली को ‘हताशा रैली’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठे हैं और केवल जुबानी जमाखर्च कर रहे हैं, उनके पास कोई योजना और दृष्टि नहीं है. उन्होंने कहा, ‘बिहार में कांग्रेस का प्रत्यक्ष […]

विज्ञापन
पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी प्रस्तावित रैली को ‘हताशा रैली’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठे हैं और केवल जुबानी जमाखर्च कर रहे हैं, उनके पास कोई योजना और दृष्टि नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘बिहार में कांग्रेस का प्रत्यक्ष शासन 1990 तक मान लें, तो उसके बाद भी वह राजद के साथ साझीदारी में जूनियर पार्टनर के तौर पर शामिल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष को यह बताना चाहिए कि लगभग 55 वर्षों के उनके कुशासन में बिहार हरेक तरह से विकास के अंतिम पायदान पर कैसे पहुंच गया?’ नीतीश कुमार के नेतृत्ववाली राजग सरकार ने बड़ी मेहनत से इस परिदृश्य को बदला है.
जब दशकों बाद राहुल गांधी बिहार में आ रहे हैं, तो बिहारी जनता को जरा इसका भी जवाब दें कि कांग्रेस का शासन बिहार में अधिकांश समय रहा, फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अन्य मानकों पर बिहार इतना पिछड़ा कैसे रह गया? बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कि कांग्रेस अध्यक्ष आदतन झूठे हैं,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन