पटना : चार हजार अतिथि शिक्षकों को सात माह से वेतन नहीं शिक्षा मंत्री से लगायी गुहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 4:41 AM

विज्ञापन

पटना : प्रदेश के हाइस्कूलों में कार्यरत चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इन्हें पिछले साल जुलाई माह से ही मानदेय नहीं मिला है. प्रभावित शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगायी है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की […]

विज्ञापन

पटना : प्रदेश के हाइस्कूलों में कार्यरत चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इन्हें पिछले साल जुलाई माह से ही मानदेय नहीं मिला है. प्रभावित शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगायी है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए चार हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी.

सरकार ने पारिश्रमिक के रूप में एक हजार रुपये तय किया था. नियुक्ति के बाद से अब तक मानदेय नहीं मिला है. बिहार राज्य उच्चतर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के पतंजलि कुमार बताते हैं कि सात माह का मानदेय बकाया है. इससे शिक्षक आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं.

संघ के बैनर तले आधा दर्जन से अधिक जिलों से आये शिक्षकों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा से मुलाकात की. पतंजलि कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रधान सचिव के साथ वार्ता कर मानदेय भुगतान की प्रक्रिया शुरू करायेंगे. शुक्रवार को कैबिनेट सहित कुछ अन्य बैठकों के कारण वह व्यस्त थे. उधर, शिक्षकों ने निदेशक से भी मुलाकात की. निदेशक ने इसी माह भुगतान का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन