पटना : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ा तापमान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : पटना और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्महोते ही एक बार फिर वातावरण में गर्माहट महसूस होने लगी है. आगामी पूरे हफ्ते उच्चतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 एवं न्यूनतम तापमान 11. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार के तापमान […]

विज्ञापन

पटना : पटना और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्महोते ही एक बार फिर वातावरण में गर्माहट महसूस होने लगी है. आगामी पूरे हफ्ते उच्चतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 एवं न्यूनतम तापमान 11. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार के तापमान से इसकी तुलना करें तो अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में अचानक बढ़ोतरी अप्रत्याशित है. विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में अचानक हो रहे बदलाव न केवल फसलों के लिए, बल्कि आम आदमी के स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती है.

आइएमडी पटना के मुताबिक अगले पूरे हफ्ते उच्चतम तापमान बढ़ा हुआ रहेगा. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है. यह तापमान सामान्य से काफी अधिक होगा. मौसम विज्ञानी मानने लगे हैं कि इस साल समय से पहले औपचारिक तौर पर गर्मी का आगाज हो जायेगा. हालांकि फरवरी मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर तापमान में आंशिक गिरावट ला सकता है.

मौसम पूर्वानुमान
पटना या दक्षिणी बिहार में जहां आसमान एकदम साफ रहेगा, वहीं उत्तरी बिहार के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. बूंदा-बांदी की संभावना बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन