पटना : व्यापारियों से मिले गृह सचिव व डीजीपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गृह सचिव आमिर सुबहानी और पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने गुरुवार को औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसमें बिहार चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सीआईआई कैट, बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन , बिल्डिंग एसोसिएशन आफ इंडिया आदि औद्योगिक संगठनों ने बिहार औद्याेगिक सुरक्षा बल का […]
विज्ञापन
पटना : गृह सचिव आमिर सुबहानी और पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने गुरुवार को औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
इसमें बिहार चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सीआईआई कैट, बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन , बिल्डिंग एसोसिएशन आफ इंडिया आदि औद्योगिक संगठनों ने बिहार औद्याेगिक सुरक्षा बल का शीघ्र गठन करने, औद्याेगिक और व्यापारिक क्षेत्रों में टीओपी या पेट्रोलिंग कराने की मांग रखी.
बॉडीगार्ड लेने में असमर्थ कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस देने तथा व्यापारी, कारोबारियों के मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग रखी. बिहार चेंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि सहमति बनी है कि हर दो माह में थाना से लेकर राज्य मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन