पटना : जब्त किये गये गिट्टी-बालू, वसूला गया जुर्माना
Updated at : 24 Jan 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जिला व निगम प्रशासन की ओर बुधवार को अंचल स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ से लेकर जगदेव पथतक अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 175 अवैध बैनर-पोस्टर, दो ठेला, बांस बल्ला, बालू जब्त किया गया. इसके साथ ही इन अतिक्रमणकारियों […]
विज्ञापन
पटना : जिला व निगम प्रशासन की ओर बुधवार को अंचल स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ से लेकर जगदेव पथतक अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 175 अवैध बैनर-पोस्टर, दो ठेला, बांस बल्ला, बालू जब्त किया गया.
इसके साथ ही इन अतिक्रमणकारियों से 19.5 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल भी किया गया. वहीं, कंकड़बाग अंचल क्षेत्र के श्रीराम हॉस्पीटल से राजेंद्र नगरगोलंबर तक अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान दर्जनों ठेला-खोमचा दुकानदारों को सड़क से हटाया गया और इनसे 12.7 हजार रुपये जुर्माना वसूल की गयी. इतना ही नहीं, कंकड़बाग अंचल क्षेत्र में धावा दल की ओर से भी लोहिया पार्क से राजेंद्र नगर तक अभियान चलाया गया.
इस अभियान के दौरान दोकुर्सी, 12 टेबल व तीन डाइनिंग टेबल को जब्त करने के साथ साथ6200 रुपये जुर्माना वसूल कीगयी. बांकीपुर अंचल क्षेत्र में अशोक राजपथ पर एनआइटी मोड़ और भिखना पहाड़ी तक अभियान चलाया
गया. अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 23 हजार रुपये जुर्माना वसूल की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




