पटना : गोहिल रैली को लेकर आज पहुंचेंगे किशनगंज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस की तीन फरवरी को प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बुधवार को बागडोगरा से किशनगंज पहुंचेंगे. वहां मौलाना असरारुल हक के पैतृक गांव ताड़ाबाड़ी जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे. रैली को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे. इसके बाद अररिया पहुंच कर पूर्णिया […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस की तीन फरवरी को प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली की तैयारी को लेकर बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बुधवार को बागडोगरा से किशनगंज पहुंचेंगे. वहां मौलाना असरारुल हक के पैतृक गांव ताड़ाबाड़ी जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे. रैली को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे.
इसके बाद अररिया पहुंच कर पूर्णिया प्रमंडल के सभी नेताओं के साथ रैली की सफलता के लिए विमर्श करेंगे. पार्टी के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा पूर्णिया गये हैं. बुधवार को बागडोरा में उनका स्वागत करेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी गोहिल के किशनगंज व अररिया में कार्यक्रम में साथ रहेंगे.
24 जनवरी को गोहिल सदाकत आश्रम में अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ,25 जनवरी को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन–जाति विभाग के पदाधिकारियों के नेताओं से विचार विमर्श करेंगे. वहीं, मंगलवार को विधायक अमिता भूषण की अध्यक्षता में विधायक भावना झा सहित अन्य महिला कांग्रेस नेत्रियों की बैठक में रैली की तैयारी को लेकर चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










